May 18, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

मसूरी विस के 47 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए मंत्री ने बांटी सामग्री

Spread the love

दीपावली पर कैबिनेट मंत्री ने स्कूलों बच्चों को दिया उपहार, पठन पाठन एवं खेल सामग्री देख बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली के उपलक्ष्य में अपनी विधायक निधि से स्वीकृत निधि वर्ष 2024-25 से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 11 वार्डों के 47 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खेल सामग्री बांटी।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु पठन पाठन एवं खेल सामग्री पर आधारित वीडियो का विमोचन किया। जोशी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, शिक्षा हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और शिक्षा के बिना किसी भी देश या समाज का विकास नहीं हो सकता। कहा, इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी मसूरी विस के 47 आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों को खेल और पढ़ने-लिखने की सामग्री देने की शुरुआत की है।

कहा, ये बच्चे देश का भविष्य हैं और इन्हें सही राह दिखाना कर्तव्य है। कहा, पीएम नरेंद्र मोदी का बढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया नारा तब ही साकार होगा, जब हमारे ये बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे हमारी सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विस क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को निशुल्क पठन सामग्री, खेल सामग्री आदि देने का निर्णय किया है।

कहा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के ध्येय वाक्य समाज के अंतिम छोर तक योजनाओं के लाभ पहुंचे, उस दिशा में यह कदम सहायक सिद्ध होगा। कहा, शिक्षा हमारे जीवन का आधार है और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार हैं। कहा, धामी सरकार असहाय लोगों के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कहा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बहनें बेहतर कार्य कर रही है। कहा, गरीबी को बहुत नजदीक से महसूस किया है।

कहा, यही वजह है कि मेरा प्रयास रहता है कि गरीब असहाय लोगों की मदद करूं। कहा, खुशियां हमेशा समाज के कमजोर वर्ग के साथ बांटनी चाहिए। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी संबोधित किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कई समस्याओं को रखा। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्राथमिकता पर आंगनबाड़ी केंद्रों में जो भी जरूरत होगी, वह पूर्ण किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र कठेत, आशीष थापा, संजय नौटियाल, नंदनी शर्मा आदि।

ये सामग्री बांटी

टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल, पेंसिल, कटर शार्पनर, डार्ट बोर्ड, पजल गेम, किचन सेट, डॉक्टर सेट, रोलर बोर्ड ब्लैक, रोलर बोर्ड वाईट, चार्ट व्हाइट, चार्ट ब्लैक, क्रेजी बॉल, पेंसिल बॉक्स, एल्यूमीनियम पतीला मीडियम, रबड़ इरेजर, स्कैच पेन, चार्ट 3डी, दरी, कलरिंग बुक, स्लेट, स्लेटी बॉक्स, वेट मशीन, आयरन बॉक्स, करछी, प्रेशर कुकर।

Loading

About The Author


Spread the love