रक्षा बंधन के पहले योजना का तोहफा, महिला समूहों के निर्मित उत्पादों को बड़ा बाजार मुहैया कराया जाएगा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का तोहफा दिया है। प्रदेश की महिला समूहों के निर्मित उत्पादों को योजना से व्यापक बाजार मिलेगा। सीएम ने योजना को स्वीकृति प्रदान की।
योजना महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग संचालित करेगा। योजना का उद्देश्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार मुहैया कराया जाएगा। उत्तराखंड में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं और कई उत्पादों का निर्माण किया जाता है।
कई बार सही बाजार मुहैया नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। योजना के तहत विकास खंड में महिला समूहों के बनाए गए उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर समूहों को विपणन के लिए अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
समूहों की उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाज़ार मिलने से जहां उत्पादों की बिक्री को मंच मिल सकेगा, वहीं उत्पादों को नई पहचान भी मिलेगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश