पिछड़े और दलितों के कोटे के 6800 पदों की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। 6,900 शिक्षक भर्ती में पिछड़े और दलितों के कोटे के 6,800 पदों की बहाली को लेकर सीएम के आवास के पास अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग अभ्यर्थियों को वहां से हटाया।
मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग के पास नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। गुस्साए अभ्यर्थी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में महिला अभ्यर्थी भी शामिल थी। पुलिस अभ्यर्थियों को बस में बैठाकर ईको गार्डन ले गई।
इस मौके पर अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने 2022 में चुनाव से पहले नियुक्तिपत्र देने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र नहीं दे रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश