January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है : नड्डा

Spread the love

मसूरी में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

कहा, पिछली सरकारों में स्वास्थ्य, सड़क बदहाल थे, लेकिन मोदी सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा। कोरोना काल के दौरान भारत की ताकत को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया ने भी देखा है।

उपरोक्त बात सोमवार को मसूरी के गांधी चौक में टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही। कहा, देश में लॉकडाउन लगाकर लोगों को बचाने का काम मोदी सरकार ने किया। इसके अलावा कोरोना की वैक्सीन बनाकर करोड़ों लोगों को नया जीवन दिया। कहा, वैक्सीन बनाकर भारत ने दुनिया को एक नई राह दिखाई। साथ ही भारत की बदलती तस्वीर को दुनिया को बताया।

नड्डा ने कहा, विकसित भारत के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहे है। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी की वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय में बनाकर दुनिया में मिसाल कायम की। कहा, 48 देशों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी। कहा, भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मोदी सरकार में लोगों को शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है।

आरोप लगाया, पिछली सरकारों में स्वास्थ्य, सड़क बदहाल थी, लेकिन मोदी सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है। कहा, मोदी सरकार ने डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कहा, पहले गांवों में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं। कहा, पहले गांवों में पानी की सुविधा नहीं मिलती थी, लेकिन आज हर घर नल, हर घर जल मोदी सरकार ने पहुंचाया है। हर घर मे शौचालय बने हैं।

‘पांच लाख की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी’

कहा, पहले लोग गंभीर बीमारी का इलाज पैसों के अभाव में नहीं करा पाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पांच लाख रुपये की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी है। भाजपा के संकल्पपत्र में अब 70 साल से ऊपर के लोगों को भी पांच लाख रुपये उपचार के लिए देने का वादा किया है। कहा, पहले घरों में लकड़ी जलाकर महिलाएं खाना बनाती थी, लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलिंडर दिए।

‘पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दी’

कहा, पूर्व सैनिक 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए एक लाख करोड़ खर्च कर पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन की सौगात दी। कहा, केंद्र की मोदी सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में बॉर्डर एरिया में ऑल वेदर रोड़ बनाई। सीमा पर सड़कों के साथ ही अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाया है।

‘मोदी ने राजनीति की परिभाषा और सोच बदली’

नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की परिभाषा और सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। कहा, हर घर सौर ऊर्जा होगी और बिजली बिल जीरो करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत
चार करोड़ घर बनाए गए और तीन करोड़ घर और बनाए जाएंगे। कहा, मोदी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास के कार्य किये हैं। उन्होंने प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, अबकी बार चार सौ पार को सफल बनाना है।

‘इंडिया गठबंधन के कई नेता जेल में या बेल में’

विपक्ष के संकल्पपत्र पर कहा, सभी ने अलग-अलग बनाया और सभी मिल नहीं पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारी मिल गए हैं। कांग्रेस शासनकाल में धरती से लेकर आसमान तक घोटाला हुआ। यूपी में गोमती रिवर घोटाला, लैपटॉप घोटाला किया। लालू यादव ने जमीन के बदले नौकरी, चारा घोटाला किया। ममता बनर्जी सरकार में घोटाले हुए। कहा, इंडिया गठबंधन के कई नेता या तो जेल में हैं या बेल में हैं।

Loading

About The Author


Spread the love