May 20, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

यमुनोत्री धाम समेत आसपास बर्फबारी

Spread the love

बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम की आभा और निखरकर आई

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी जनपद में स्थित यमुनोत्री धाम समेत आसपास के क्षेत्र में बारिश और आंधी-तूफान के बाद पहाड़ों की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से ठंड और बढ़ गई है।

वहीं, केदारनाथ धाम में पिछले दिनों पड़ी बर्फबारी के बाद निकली धूप में धाम का दृश्य और भी खूबसूरत हो गया। यमुनोत्री धाम के खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी और फूलचट्टी आदि क्षेत्र में तेज बारिश के बाद ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हो गई। यमुनोत्री क्षेत्र से पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया, यमुनोत्री धाम सहित आसपास एक घंटे लगातार बारिश हुई। इसके बाद ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है।

Loading

About The Author


Spread the love