बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उप चुनाव में दारा सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अगुवाई में विधान भवन पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित योगी सरकार के अन्य मंत्री व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी ने पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था, जिसमें पिछले साल सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान का नाम प्राथमिकता पर था।
इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा आदि के भी नाम थे। केंद्रीय नेतृत्व ने दारा के नाम पर सहमति दी। सपा से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह घोसी विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव हार गए थे तब से ही दारा सिंह को विधान परिषद भेजने की चर्चा चल रही थी। दारा सिंह को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। वह नोनिया समाज से हैं, जिसका पूर्वांचल में काफी प्रभाव है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश