लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक की हुई तैनाती
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार के 31 जनवरी बुधवार को सेवानिवृत्त होने पर योगी सरकार ने डीजी प्रशांत कुमार को प्रदेश का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है।
डीजीपी नियुक्त होंने के बाद प्रशांत कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। प्रशांत कुमार प्रदेश के चौथे कार्यवाहक डीजीपी होंगे। बुधवार 31 जनवरी को डीजीपी विजय कुमार और डीजी मानवाधिकार एसके माथुर सेवानिवृत्त हो गए। विजय कुमार विजिलेंस के डीजी भी हैं, लिहाजा उनके सेवानिवृत्त होने के बाद विजिलेंस को भी नया मुखिया मिलेगा। उधर, डीजी कानून-व्यवस्था के पद पर भी नए अफसर की तैनाती होगी, जहां प्रशांत कुमार तैनात रहे।
उधर, डीजीपी की रेस में डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबंत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा और अब कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का नाम था। इससे पहले डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा और विजय कुमार को लगातार कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा चुका है। बीते 21 माह से प्रदेश पुलिस को कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाना पड़ रहा था और अब फिर कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती कर दी गई है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश