December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

PM at laying the foundation stone of the International Cricket Stadium at Varanasi, in Uttar Pradesh on September 23, 2023.

यूपी सरकार ने 20 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ाया

Spread the love

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले दी किसानों को बड़ी सौगात

यूपी कैबिनेट की बैठक में कई अन्य प्रस्ताव पारित, चौरी-चौरा के नाम पर होगा मुंडेरा नगर पंचायत का नाम

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लोकसभा चुनाव से पूर्व गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी।

गौरतलब हो कि वर्तमान समय 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य किसानों को दिया जा रहा है। अब 20 रुपये की बढ़ोतरी के बाद गन्ना किसानों को 370 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी पत्रकारों को देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया, कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। बताया, कैबिनेट ने सेमी कंडक्टर नीति को मंजूरी देने के साथ हो मुंडेरा नगर पंचायत का नाम चौरी-चौरा के नाम पर करने पर मुहर लगाई।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन को राज्य एवं स्थानीय कर, संपत्ति कर, गृहकर, सर्विस चार्ज, जलकर, विज्ञापन कर और पार्किंग शुल्क में छूट की मंजूरी भी दी है। कैबिनेट ने तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दी है। कैबिनेट ने अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने को मंजूरी दे दी। इसके अलावा कैबिनेट में अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई।

Loading

About The Author


Spread the love