अफसरों को निर्देश, रैन बसेरों में करें समुचित व्यवस्था, फील्ड में जाकर जरूरतमंदों की करें मदद
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए अफसरों को रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था और जरूरतमंदों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने हर जरूरतमंद को कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अफसरों को फील्ड में जाकर सेवाभाव के साथ जरूरतमंदों की मदद करने के भी निर्देश दिए। गौरतलब हो कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश में ठंड कुछ ज्यादा ही कहर बरपा रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में रात का पारा और भी गिर सकता है, जिससे पांच दिन तक ठंड का असर बना रहेगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश