May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रवीना ने बदरी-केदार, डिंपल, गीता और वरुण गांधी ने किए बदरीनाथ के दर्शन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोमवार को जहां बाबा केदारनाथ और बदरीविशाल के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद हासिल किया, वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने अपने दोनों बेटों के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।

उधर, भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन सोमवार को पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचीं और बाबा केदार के दर्शन किए, फिर बदरीनाथ धाम पहुंचकर बदरीविशाल के दर्शन किए। इस दौरान श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने रवीना का स्वागत करते हुए उनको भगवान का प्रसाद भेंट किया।

उधर, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने भी सोमवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। डिंपल रविवार को ही बदरीनाथ धाम पहुंच गईं थीं और रात्रि में शयन आरती में शामिल होने के बाद सोमवार को बदरी विशाल के दर्शन किए। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी अपने परिजनों और दोनों बेटों के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। उधर, मंगलवार को यूपी के भाजपा सांसद वरुण गांधी बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। इस मौके पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने वरुण गांधी का स्वागत कर प्रसाद भेंट किया।

Loading

About The Author


Spread the love