पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू अभियान
लोगों को घरों से रेस्क्यू कर पहुंचाया गया सुरक्षा स्थानों पर, मौके पर पहुंचे बड़े पुलिस कप्तान
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मंगलवार सुबह एक खाली प्लाट में रखे सिलिंडरों में क्लोरीन गैस के रिसाव से प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस और फायर कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को सूचना देकर मौके पर बुलाया। घटना की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की कमान संभाली। रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आसपास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
साथ ही मौके से गैस सिलिंडरों को हटाकर जमीन में दफन किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह प्लॉट उत्तर प्रदेश के आगरा के कॉन्ट्रैक्टर राजीव गुप्ता का है। उसने कुछ साल पहले वाटर प्लांट लगाया था। तब से सात सिलिंडर यहां पर रखे हुए थे। एक सिलिंडर से गैस का रिसाव हुआ था। पुलिस राजीव गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा खाली प्लॉट में गैस सिलिंडरों को किन कारणों से रखा गया था, की जांच की जा रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश