April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राजधानी में वसंत पंचमी पर्व की मची रही धूम

Spread the love

गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी वसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती का किया गया पूजन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। वसंत पंचमी का पर्व राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। चहुंओर पीले कपड़ों में सजे स्कूली बच्चे अलग ही अंदाज में नजर आ रहे थे।

राजधानी के श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धर्मपुर में वसंत पंचमी का पावन पर्व मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कॉलेज में यज्ञ हवन और पूजन के बाद भैया-बहनों के द्वारा गढ़वाली लोकगीत मां सरस्वती की वंदना तथा कथक नृत्य का सुंदर प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार एवं भैया बहनों और अभिभावकों ने हवन पूजन में समर्पण और सहयोग प्रदान किया। मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर विद्या भारती की योजना के अनुसार उपनयन संस्कार के तहत विद्यालय की अध्यापिका मंजू के माध्यम से नवीन प्रवेश हुआ। अंत में प्रसाद वितरण और दीप विसर्जन संपन्न हुआ।

Loading

About The Author


Spread the love