कहा, रंगों का त्योहार एकता, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का देता है संदेश
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजभवन में होली पर होली मिलन समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जहां रंग पर्व की शुभकामनाएं दी।
वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के लोगों और अधिकारियों ने राज्यपाल को होली की बधाई दी। राज्यपाल ने सभी लोगों से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कहा, रंगों का यह त्योहार एकता, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।






उन्होंने देश-प्रदेशवासियों के साथ सरहदों पर तैनात सैनिकों को भी होली की बधाई देते हुए कहा, यह त्योहार सभी के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी होली पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी की सुख-शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की कामना की।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश