15 नवंबर को सुबह चीला रेंज संग रसिया बर्ड, रानीपुर आदि रेंज के गेट पूजा अर्चना के बाद खोले गए
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। भइया दूज के दिन 15 नवंबर को राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज और उससे जुड़े रसिया बर्ड और रानीपुर रेंज समेत अन्य रेंजों के गेट पूजा अर्चना के बाद विधिवत सैलानियों के लिए खोल दिए गए।
15 नवंबर से सैलानियों के लिए खुले गेट वर्ष 2024 के जून माह तक खुले रहेंगे और इस दौरान रिजर्व घूमने आने वाले सैलानी वन्य जीवों का दीदार कर सकेंगे। उधर, बुधवार को सुबह चीला रेंज वार्डन आलोकी ने नारियल फोड़कर और रिबन काटकर रेंज के गेट को सैलानियों के लिए खोला। इसके बाद से देश-विदेश के पर्यटक राजाजी टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों के दीदार कर सकेंगे।
इस बाबत रेंजर शैलेश घिल्डियाल ने बताया, गेट खुलने के पहले दिन भारी संख्या में पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में जंगल सफारी भी बुधवार से शुरू की गई। मोतीचूर से कोयलपुरा तक 14 किमी लंबे ट्रैक में सैलानी जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।
राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन प्रशांत हिन्द्वान और स्थानीय बालिका ने बुधवार को फीता काटकर जंगल सफारी की शुरुआत की। इस दौरान मोतीचूर रेंज के गेट पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। जंगल सफारी के दौरान पर्यटक अन्य जंगली जीवों के साथ ही टाइगर के भी दीदार कर सकेंगे।




![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश