मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में किया नामांकन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत समेत धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के विधायक भी मौजूद थे।
गौरतलब हो कि महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अभी राज्यसभा की इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी सांसद हैं और उनका कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है। अबकी पार्टी ने बलूनी को टिकट न देकर महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश