January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राठ जन विकास समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राठ जन विकास समिति का 23वा स्थापना दिवस राजधानी स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

स्थापना दिवस के मुख्य अथिति मेजर जनरल (सेनि) गुलाब सिंह रावत, विशिष्ट अथिति मातबर सिंह रावत, अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ, पद्मश्री कन्हैयालाल पोखरियाल ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी ने समिति द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। बताया, लंबे समय से समिति राठ क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ स्थलीय रूप से विकलांगता प्रमाणपत्र बनाने का कार्य कर रहा है।

बताया, एनआईबीएच के सहयोग से उक्त. कार्य में सहयोग किया जाता है। रतूड़ी ने राठ भवन के लिए प्रवासी राठ परिवारों को दिल खोलकर सहयोग करने का आह्वान किया गया। बताया, समिति के शिवरों में अभी तक लगभग ढाई हजार से अधिक लोगों को लाभ मिला है। समिति ने अब तक 166 बच्चों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में विगत वर्ष में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने को आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

बताया, गत वर्षों से उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्व इगास को दिव्य और भव्य रूप से देहरादून में आयोजन किया जा रहा है। गत वर्ष समिति के इगास कार्यक्रम में सीएम ने पधार कर समिति का मान बढ़ाया और समिति की मांग पर इगास के लिए इस वर्ष से राजकीय अवकाश घोषित कर दिया। कहा, समिति शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दे रही है। हर वर्ष सुदूर राठ क्षेत्र के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अपने-अपने विकासखंडों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में छात्रवृत्ति दी जा रही है।

ये रहे मौजूद

समिति महासचिव पुरुषोत्तम ममगांई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कै गोविंद सिंह रावत, उपाध्यक्ष बीना रतूड़ी, राजेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मेहरवान सिंह गुसांई, संगठन सचिव आनंद सिंह रावत, सलाहकार कुलानंद घनशाला, सांस्कृतिक सचिव तारेष्वरी भंडारी, अशोक रावत, राम प्रकाष खंकरियाल, राकेष मोहन खंकरियाल, मीडिया प्रभारी मातबर सिंह कंडारी, नंदराम ममगांई, राकेश भट्ट, हीरामनी भट्ट, दीवान सिंह नेगी, कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी, विक्रम सिंह कंडारी, महेष खंकरियाल, सोहन सिंह गुसाईं, सीमा भंडारी, कृपाल टम्टा, हरी प्रसाद गोदियाल, आनंद सिंगल रावत आदि उपस्थित थे।

इस साल सम्मानित होने वाले मेधावी

इंटर की परीक्षा में विकासखंड पाबो से स्नेहा प्रथम, श्रेया द्वितीय, सलोनी तृतीय, थैलीसैंड विकासखंड से सुमन प्रथम, शोभा ममगाई द्वितीय, दीक्षा तृतीय।

हाई स्कूल परीक्षा में विकास खंड पाबो से चांदनी प्राथन, श्रुति द्वितीय, सानिया तृतीय, विकास खंड थैलीसैण से शिवानी प्रथम,राहुल कंडारी द्वितीय, राशि नेगी तृतीय को सामानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में सम्मानित

शालिनी को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, योगा के क्षेत्र में रेखा रतूड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर प्रियांशी रतूड़ी को अंडर 180 फुटबॉल में गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर सामानित किया गया। हेमवंती नंदन बहुगुणा विवि को एमडी में गोल्ड मेडल लाने वालीं डॉक्टर दीपिका खांकरियल को भी सामानित किया गया।

Loading

About The Author


Spread the love