राजधानी देहरादून से लगाकर कुमाऊं मंडल के कोने कोने में पूजा पाठ के साथ हर्ष का माहौल
मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ खरसाली में सुबह विशेष हवन और राम रक्षा स्रोत का पाठ
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के विग्रह के सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में जहां पूरा देश डूबा हुआ है, वहीं उत्तराखंड की राजधानी दून से लेकर दूसरे छोर कुमाऊं मंडल समेत चारों धामों में लोगों ने अपने ईस्ट के कई दशक तक टेंट में रहने के बाद मंदिर में विराजने का जमकर जश्न मनाया।




मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ खरसाली में सुबह विशेष पूजन और हवन किया गया। इसके साथ ही राम रक्षा स्रोत का पाठ किया गया। शाम को राम भजन कीर्तन के साथ आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के खेड़ा सिद्ध मंदिर नुन्नावाला में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।




इस मौके पर उन्होंने कहा, लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार हुआ। कहा, आज अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनें। कहा, देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्रीराम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्रीराम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर में सरयू नदी है।




इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशन, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, संजीव सैनी, हितेंद्र सैनी, गंगा सिंह कुमाई, भूपेंद्र सिंह नेगी, सुरेश सैनी, संपन्न सैनी, रामेश्वर चौधरी गणेश नौडियाल, रणवीर सिंह पवार, शमशेर सिंह रागढ़ और कीर्तन मंडली सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।




पहाड़ों की रानी मसूरी के सनातन धर्म मंदिर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान श्रीराम के किए दर्शन। इस मौके पर मंदिर समिति ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जोशी ने मंदिर में आयोजित पाठ में भी हिस्सा लिया। मसूरी में ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में हो रहे भगवान श्रीराम के विग्रह के मंदिर में विराजमान होने का लाइव प्रसारण देखा।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। लोधेश्वर मंदिर कुर्ता वाला, प्रेमनगर बाजार, शिव मंदिर, लच्छीवाला में लच्छेश्वर धार्मिक महादेव मंदिर, मिल बाजार हनुमान मंदिर, भानियावाला प्राचीन महादेव मंदिर आदि में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। राम भक्तों ने प्रसाद के रूप में जगह-जगह दूध, जलेबी, हलवे, लड्डू और कढ़ी चावल के स्टाल लगा रखे थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश