भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत कैबिनेट सहयोगी दिखे प्रफुल्लित
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून/लखनऊ। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और भाजपा के राज्यसभा सांसद के साथ मंगलवार सुबह राजधानी देहरादून से अयोध्या पहुंचे और भगवान श्रीराम के मंदिर में प्रतिष्ठित प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।



इससे पूर्व अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री धामी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों का श्रीराम के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां से सभी हवाई जहाज से अयोध्या धाम के लिए उड़ान भरी।
वहीं, मुख्यमंत्री धामी एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। यहां पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एयर पोर्ट से सभी रामलला के दरबार पहुंचे और भगवान के बाल स्वरूप विग्रह की पूजा अर्चना किया। इस दौरान सभी बहुत ही प्रफुल्लित नजर आए। दर्शनों के बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी को प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा, कि रामलला के दर्शन से वर्षों की आस पूरी हो गई है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश