योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में किया ध्वजारोहण
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ में झंडा फहराते हुए कहा, जो राम मंदिर का विरोध कर रहे, उनका जल्द राम नाम सत्य होगा।

उन्होंने उत्तराखंड में जल्द लागू होने जा रहे यूसीसी पर कहा, एक देश एक कानून बनने से देश में एकता का भाव आएगा। वाराणसी के ज्ञानव्यापी मामले पर कहा, इस मामले को कोर्ट से बाहर ही निपटा लेना चाहिए। कहा, अब राम राज्य आना शेष है, जिसके लिए हर भारतवासी को अपना योगदान देना होगा। कहा, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर जब उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए तो खुशी से सभी के आंसू निकल रहे थे।
बिहार में चल रहे सियासी घटनाक्रम पर कहा, अगर नीतीश जल्द ही मुख्य धारा में आ जाते हैं तो उनका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित रहेगा। ज्ञानव्यापी मामले पर कहा, यह सत्य है कि कुछ स्थानों पर मंदिरों को नष्ट कर मस्जिदों का निर्माण किया गया था, इसलिए इस तरह के मामलों को कोर्ट के बजाय बाहर ही निपटा लिया जाना चाहिए। इस दौरान पतंजलि पीठ के महामंत्री आचार्य बालकिशन और मुस्लिम धर्मगुरु भी मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश