प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सुरेश कुमार भंडारी को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने 2004 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार भंडारी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस मौके पर भंडारी ने कहा, सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होकर प्रदेश की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। कहा, पार्टी उन्हें जो आदेश देगी वह उसका निष्ठा से पालन करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, आज राहुल गांधी जिस तरीके से लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई जनता के सहयोग से लड़ रहे हैं और उनका स्पष्ट संदेश है कि नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान यह स्लोगन युवाओं और देश की जनता को प्रभावित कर रहा है।
कहा, एकता और सामाजिक सौहार्द हमारी राजनीतिक और सामाजिक विरासत है, इसे और मजबूत करने की जरूरत है। कहा, राहुल गांधी आज लोकतंत्र की धुरी बन गए हैं। मंहगाई से परेशान जनता की पीड़ा को भी राहुल लगातार उठा रहे हैं। बेरोजगारों के रोजगार के सवाल हो या महिला सुरक्षा का मुददा हो या देश की गिरती हुई अर्थ व्यवस्था या सीमा सुरक्षा की बात हो, हर मुद्दे पर राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जिस तरीके से संघर्ष कर रहे, वह बेमिशाल है। कहा, कई दलों के बहुत से कार्यकर्ता और नेता पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। जिन्हें शीघ्र शामिल करवाया जाएगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश