धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह और विख्यात कवि कुमार विश्वास
दोनों ने एक साथ नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर किया रुद्राभिषेक
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह और प्रख्यात कवि कुमार विश्वास अध्यात्म में लीन नजर आए। दोनों ने एक साथ भगवान शिव की पूजा कर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

हनी सिंह और कवि कुमार विश्वास सबसे पहले दक्षिण काली मंदिर पहुंचे और मां काली के दर्शन किए। इसके बाद नीलेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे और दोनों ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की। गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी हनी सिंह कई बार धर्मनगरी आ चुके हैं और जब भी वह यहां आते हैं तो नीलेश्वर मंदिर में जरूर पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

हनी सिंह के जीवन पर नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज आने वाली है। सीरीज आने के पहले हनी सिंह का हरिद्वार आना और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करना उनकी भगवान के प्रति जहां आस्था को दर्शाता है, वहीं सीरीज की सफलता को लेकर भी पूजा को देखा जा रहा है। जब से हनी सिंह की दोबारा वापसी हुई है, तब से उनकी अध्यात्म में काफी रुचि दिख रही है। उन्होंने कई साक्षात्कार में भी इसका जिक्र किया है।

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश