May 18, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

लगातार तीसरे दिन भी डोली उत्तरकाशी की धरती

Spread the love

शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर 2.07 तीव्रता का आया भूकंप

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बुधवार, बृहस्पतिवार और अब फिर शुक्रवार को सुबह लगातार तीसरे दिन गढ़वाल मंडल का उत्तरकाशी जिला मुख्यालय भूकंप के झटकों से दहल उठा। वैसे भूकंप की तीव्रता लगातार तीसरे दिन भी 2.07 रही।

शुक्रवार को सुबह 9:28 बजे जिला मुख्यालय और मनेरी क्षेत्र में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 2.07 थी और केंद्र बिंदु इस बार जिला मुख्यालय था और गहराई पांच किमी नीचे बताई जा रही है। आपदा केंद्र के मुताबिक, अन्य तहसीलों में कहीं पर भी भूकंप के झटके नहीं महसूस किए गए। गौरतलब हो कि, उत्तरकाशी जिले में बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटके लगने से लोगों खौफजदा हैं।

बुधवार को भटवाड़ी तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद 3:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता भी 2.07 थी। भूकंप का केंद्र भटवाड़ी के ग्राम साल्ड उपरिकोट निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में पांच किमी नीचे था। वहीं, बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन बड़कोट तहसील क्षेत्र में देर सायं 7:31 बजे भूकंप के झटकों से लोग सिहर उठे थे। भूकंप का केंद्र बिंदु सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र था। भूकंप की तीव्रता 2.07 और इसका केंद्र पांच किमी नीचे था।

Loading

About The Author


Spread the love