April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

लोकसभा चुनाव में दो प्रदेशों की पुलिस समन्वय से करेगी काम

Spread the love

सीमा में चेकिंग के साथ ही अपराधियों की कुंडली भी एक दूसरे को साझा करेगी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दो प्रदेशों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस ने पूरी तरह से कमर कसते हुए दोनों प्रदेशों के शातिर अपराधियों की कुंडली एक दूसरे से साझा करने पर सहमति जताई है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की मेला नियंत्रण भवन में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बॉर्डर में लोकसभा चुनाव के दौरान चेकिंग को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए गए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि समन्वय बनाकर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बैठक में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में विशेष रूप से शराब की तस्करी रोकने के लिए बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया, लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें सभी अफसरों से सुझाव लिए गए हैं।

Loading

About The Author


Spread the love