December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

लोस चुनाव को लेकर दो प्रदेशों की पुलिस के बीच बॉर्डर मीटिंग

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी और उत्तराखंड पुलिस के बीच पौड़ी मुख्यालय में बैठक हुई, जिसमें दोनों प्रदेशों की सीमा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई।

पौड़ी गढ़वाल जिले की अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार विभव सैनी ने आईएचएलएस बीएल रोड़ में यूपी के बिजनौर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बॉर्डर मीटिंग कर बताया, चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों में तैयारी शुरू कर दी गई है।

बैठक के दौरान अपराधियों पर निगरानी रखने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, वांछित अपराधियों का ब्योरा साझा करने, अन्तर्राज्यीय चेक पोस्टों पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध लोगों पर नजर और सघन वाहन चेकिंग चलाने, अवैध हथियारों की बरामदगी, चेक पोस्टों से निकलने वाले दुपहिया और चौपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने पर चर्चा की गई।

इसके अलावा बैठक में चुनाव के दौरान नगदी एवं प्रलोभन देने वाली वस्तुओं का आदान प्रदान होने की स्थिति में संयुक्त कार्यवाही करने, अवैध रूप से लाई जाने वाली शराब, मादक पदार्थों और अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने के संबंध में भी चर्चा कर रणनीत तैयार की गई।

Loading

About The Author


Spread the love