प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई
बोले, पर्यटकों की संख्या बढ़ रही, साथ ही रोजगार के नए द्वार भी खुल रहे हैं
बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। वंदे भारत ट्रेन की तरफ देशवासियों का लगाव दिनों दिन बढ़त ही जा रहा है। अभी तक एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोगों ने इस ट्रेन से सफर कर चुके हैं और यह संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है।
उपरोक्त बात रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कही। उन्होंने कहा, देश में अब तक 34 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और इन ट्रेनों की सुविधा लाखों लोग उठा रहे हैं। कहा, वंदे भारत उन लोगों के लिए लाइफ लाइन बन गई है, जो सफर का समय कम रखना चाहते हैं। कहा, वंदे भारत ट्रेन उन लोगों की भी जरूरत बन गई है, जो दूसरे शहर में कुछ घंटे का काम खत्म कर उसी दिन अपने घर वापस आना चाहते हैं।
कहा, वंदे भारत ट्रेन से देश में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी ला दी है। कहा, देश में बुनियादी ढांचे के विकास की गति और पैमाना 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मेल खा रही है। कहा, युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं, नौकरीपेशा और कारोबारियों के अनुरूप वंदे भारत ट्रेन नई उमंग की प्रतीक है। कहा, जिन ट्रेनों को शुरू किया गया है, वह पहले की ट्रेनों को तुलना में ज्यादा आरामदायक हैं।
75 साल राज किया, पर स्टेशन बदहाल ही रहे
कहा, हजारों स्टेशन ऐसे हैं, जिनमें आजादी के 75 साल बाद भी बदलाव नहीं आया। अब इन्हें आधुनिक बनाने का काम उनकी सरकार ने शुरू किया है। यात्री सुविधाओं के लिए रिकार्ड संख्या में पैदल पुल, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां बनाई जा रही हैं। पांच सौ से ज्यादा स्टेशनों का पुनर्विकास शुरू किया गया है और इनको अमृत स्टेशन कहा जाएगा।
अब विकास के नाम पर नहीं किया जाता भेदभाव
उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, पहले सिर्फ उसी प्रदेश का विकास होता था, जहां का रेल मंत्री होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश