विस अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कोटद्वारवासियों संग पर्व को धूमधाम से मनाया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार की शाम उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने पैड़ी जिले के कोटद्वार के झंडा चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया।

गौरतलब हो कि विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार क्षेत्र की विधायक भी हैं और अपने क्षेत्र के लोगों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मुहूर्त के साथ धूमधाम से मनाते हुए राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इसके अलावा दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस मौके पर उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोगों को उन्हें जो भरपूर प्यार मिल रहा है, उससे क्षेत्र की सेवा करने में उनको पूरी ऊर्जा भी मिल रही है। इसी वजह से क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कहा, रक्षाबंधन त्योहर पर भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम और विश्वास का पर्व है। इस पर्व को हम सभी को सामाजिक एकता, सद्भावना और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश