January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

विस अध्यक्ष ने जीर्णोधार कार्य का किया भूमि पूजन

Spread the love

कहा, प्रदेश की धामी सरकार ने विकास के लिए समर्थन देने का संकल्प लिया है

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र के ग्रांस्टनगंज में 490.77 लाख रुपये की लागत से बन रहे बांयी खो नहर के पुनरुद्धार कार्यों का भूमि पूजन किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, कोटद्वार में सिंचाई नहरों की स्थित काफी जीर्णशीर्ण स्थित में हैं और जीर्णोधार का जिम्मा हमने उठाया है। इस नहर के जीर्णोधार से कोटद्वार के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस प्रक्रिया से हम अनुपयुक्त जल को सहेजेंगे और कृषि को सुरक्षित बनाएंगे। हम इस परियोजना से कृषि समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

कहा, नहर के जीर्णोधार से हमारे कृषि क्षेत्रों को नया जीवन मिलेगा। कहा, सरकार ने विकास के लिए समर्थन देने का संकल्प लिया है और यह नहर हमारे कृषि क्षेत्रों को मजबूती से जोड़कर उन्हें सुरक्षित करने का एक कदम है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विस अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

गौरतलब हो कि बांयी खो नहर काफी वर्षों से क्षतिग्रस्त और जीर्णशीर्ण स्थित पर थी और पिछले बरसात में नहर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इसको देखते हुए विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर नहर का प्रस्ताव बनाने और शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। शासन द्वारा नहर के जीर्णोधार हेतु 490.77 लाख की लागत स्वीकृत की गई थी।

इस मौके अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अजय जॉन, मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, सुनीता कोटनाला, मानेश्वरी बिष्ट, नीना बैंजवाल, नीरज चमोली, दीपक पांडेय और संजय रावत आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love