ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू किया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
उत्तरकाशी। बुधवार को दोपहर बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा का समापन हरिद्वार में किया जाएगा।
इसके पूर्व हरिद्वार के चंडीघाट में शंकराचार्य ने बुधवार को सुबह ही मां गंगा का पूजन और आरती कर यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास खरशालीगांव के लिए रवाना हुए थे और दोपहर पहुंच गए थे। नगरपालिका बडकोट में गेस्ट हाउस से लेकर बड़कोट गांव तक खुले वाहन में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती निकले। इस दौरान लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
शंकराचार्य का बड़कोट में नागरिक अभिनंदन किया गया। शंकराचार्य खरसाली में मां यमुना की पूजा एवं अभिषेक में शामिल हुए और लोगों को अपना आशीर्वाद दिया।







![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश