बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में स्थित हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान और पूजा पाठ के बाद बुधवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए।
हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान गुरुवाणी का पाठ किया गया और गुरु के जयकारे भी लगाए गए। वहीं, लक्ष्मण लोकपाल मंदिर में भी कपाट बंद से पूर्व पुजारियों ने पूजा पाठ संपन्न कराया।
गौरतलब हो कि हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को जमकर बर्फबारी भी हुई थी, जिसका मौजूद श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया था। इसी दिन बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई थी, जिससे दोनों धामों में ठंड भी बढ़ गई है।







![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश