December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

श्रीनगर : गुलदार ने चार साल के मासूम को बनाया निवाला

Spread the love

रविवार की रात घर के आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर शहर के बीचोंबीच स्थित ग्लास हॉउस रोड पर रविवार की रात घर के आंगन में खेल रहे चार साल के बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया।

वारदात के समय बच्चे की मां रसोई में खाना बना रही थी। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ग्लास हॉउस रोड स्थित घर पर रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास सलामुद्दीन अंसारी का बेटा अयान अंसारी (4) आंगन में खेल रहा था। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे और परिजनों के साथ अयान की खोजबीन शुरू की।

काफी देर बाद घर से करीब 20 मीटर दूर झाड़ियों में अयान का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, मासूम अयान का शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे को उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मासूम के गले पर गुलदार के नाखून व दांतों के निशान हैं।

जानकारी पर रात में ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतवीर बिष्ट के साथ एसडीएम नूपुर वर्मा भी मौके पर पहुंची। उधर, घटना के दो घंटे बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गुलदार की तलाश में सर्च अभियान चलाया।

Loading

About The Author


Spread the love