बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए धर्माचार्य और संतों के अक्षत कलश शोभायात्रा का भीमगोड़ा में संत स्वामी राममुनि महाराज के सानिध्य में स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

अक्षत कलश की शोभायात्रा भीमगोड़ा से शुरू होकर निष्काम सेवा ट्रस्ट में संपन्न हुई। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज ने कहा, हम सभी देशवासियों का सौभाग्य है कि हमारे आंखों के सामने भव्य भगवान श्रीराम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। सभी लोगों को भगवान श्रीराम के कार्यों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।
आरएसएस के रोहिताश ने कहा, भगवान श्रीराम का मंदिर 500 साल बाद भव्य रूप लेगा। कहा, हम सभी का दायित्व है कि 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम का स्वागत सत्कार करें। साध्वी प्राची ने कहा, अयोध्या में श्रीराम का दिव्य मंदिर विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। हम सभी देशवासियों को मिलकर भगवान श्रीराम का भव्य राम मंदिर निर्माण का उत्सव घर-घर, गांव-गांव और शहर-शहर मनाना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि, बलकेश राजौरिया, रवि कश्यप, तरुण नैयर, पार्षद अनिल मिश्रा, सुनील सेठी, गर्वित गिरि, मुकेश पुरी, अतुल पासवान, विकल राठी, नीरू सैनी, प्रति गौड़, पूनम माखन, सत्यवान प्रजापति, अंकुश भाटिया, अनिरुद्ध भाटी आदि उपस्थित रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश