May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

संदीप संग सात फेरे लेकर स्लोवाकिया की रिबेका बनीं मीरा

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के काशी विश्वनाथ मंदिर में टिहरी के संदीप सेमवाल के साथ सात फेरे लेकर सात दिसंबर को यूरोप के स्लोवाकिया की रिबेका मीरा बन गईं।

पेशे से योग शिक्षक दूल्हे संदीप और रिबेका की पहली मुलाकात ऋषिकेश में हुई थी। संदीप के मुताबिक, वह 11-12 वर्ष की उम्र में ऋषिकेश के भरत मिलाप आश्रम आ गए थे। जहां उनके गुरु स्वर्गीय स्वामी रामकृपालु ने उन्हें योग और हिंदू धर्म की दीक्षा दी। बताया, योग में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद ऋषिकेश के ही स्कूल में योग शिक्षक के रूप नौकरी शुरू की और योग की शिक्षा देने लगे।

बताया, वर्ष 2018 में रिबेका भी शिक्षा लेने आई थी, जहां पर उनके गुरु स्वामी रामकृपालु ने दोनों के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा था। बताया, उनके गुरु ने ही रिबेका को मीरा नाम दिया था, लेकिन कोरोना शुरू होने और फिर गुरु के निधन से विवाह नहीं हो पाया। हाल ही में रिबेका विवाह के लिए यहां पहुंची। बताया, बृहस्पतिवार को उसकी रिबेका के साथ उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ।

Loading

About The Author


Spread the love