May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सचिवालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर खुला

Spread the love

ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड आदि जांच निशुल्क

बोलीं रतूड़ी, सरकार का कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बुधवार को सचिवालय के राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय में प्रदेश की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निशुल्क पैथोलॉजिकल परीक्षण कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया।

इस सेंटर में सभी जरूरी पैथोलॉजिकल जांचे, जिसमें ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड आदि निशुल्क की जाएंगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर की स्वीकृति देने के साथ ही जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में सचिवालय परिसर स्थित डिस्पेन्सरी में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर की स्वीकृति देने के साथ ही निर्देश दिए थे कि इसे जल्द शुरू करवाया जाए। रतूड़ी ने इसे सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम बताया।

बताया, सरकार की इस पहल से राज्य सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों को लाभ मिलेगा, उनके समय की बचत होगी और कार्यस्थल पर जरूरी चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। सरकार ने अपने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी है और प्रदेशभर में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे और पहुंच को सरल बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

इस मौके पर अपर सचिव डॉ अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ विनीता शाह समेत सचिवालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

About The Author


Spread the love