पांच लोग घायल, वन्य जीव प्रतिपालक छिटक कर चीला नहर में गिरी, लापता
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। सोमवार को देर शाम राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में इंटरसेप्टर गाड़ी के ट्रायल के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से रेंजर, डिप्टी रेंजर, वन कर्मचारी और वाहन कंपनी के कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वन्य जीव प्रतिपालक गाड़ी से छिटक कर चीला नहर में गिरने से लापता हो गईं, जिनकी तलाश की जा रही है।












उनकी खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम ने शाम को ही सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अब चीला नहर को बंद कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। उधर, प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने हादसे की जांच के आदेश प्रमुख वन संरक्षक को दिए हैं।









वन मंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा, मैं भुवनेश्वर उड़ीसा में हूं और जल्द दून पहुंचूंगा। सोमवार को देर शाम नए इंटरसेप्टर गाड़ी को वाहन कंपनी के कर्मियों संग चीला रेंज कार्यालय से रेंजर, वन्य जीव प्रतिपालक, डिप्टी रेंजर समेत वन कर्मी और वाहन कंपनी के कर्मचारी समेत 10 लोग गाड़ी का ट्रायल लेने निकले ही थे कि चीला नहर वाली सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ी का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और वन्य जीव प्रतिपालक के छिटक कर चीला नहर में गिर गईं और लापता हो गईं।
चीला मार्ग पर दुर्घटना के बाद हरिद्वार वन प्रभाग की उप वन प्रभागीय अधिकारी संदीपा शर्मा और डीएफओ नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
इनकी हुई मौत
1- शैलेश घिल्डियाल, रेंजर चीला रेंज
2- प्रमोद ध्यानी, डिप्टी रेंजर चीला रेंज
3- सैफ अली खान, वन कर्मचारी
4- कुलराज सिंह, वाहन कंपनी का कर्मचारी
ये हुए घायल
1-हिमांशु गोसाई, वन कर्मचारी
2- राकेश नौटियाल, वन कर्मचारी
3- अंकुश, कंपनी कर्मचारी
4- अमित सेमवाल, वन कर्मचारी
5- अश्वनी
ये हुईं लापता
आलोकी, वन्य जीव प्रतिपालक
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश