May 13, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सनातन का विरोध करने वाले नेता रावण की संतान : प्रमोद कृष्णम

Spread the love

बोले, सनातन का विरोध करने वाली पार्टियों को गठबंधन से बाहर किया जाए

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन धर्म का विरोध करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए रावण की संतान बताया और कहा, ऐसे नेताओं को गठबंधन से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

बुधवार को हरिद्वार में पत्रकारों से डीएमके और समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा सनातन पर लगातार किए जा रहे प्रहार पर उपरोक्त बात कही। कहा, दक्षिण भारत के जो नेता सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं , वे रावण के वंशज हैं। कहा, जो सनातन के खिलाफ हैं, वो भारत के खिलाफ है, क्योंकि बिना सनातन के भारत की कल्पना बेमानी है।

कहा, धर्म को समाप्त करने की बात करने वाले नेताओं को पार्टी को गठबंधन से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने यूपी में स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन के खिलाफ बोलने पर, सपा के वरिष्ठ नेताओं को आगाह किया कि उन्हें भी अब यह निर्णय लेना होगा कि वे रामायण और रामचरित मानस के साथ है या इनके विरोधियों के साथ।

कहा, आज समय आ गया है कि आप सनातन के साथ खड़े हैं या सनातन विरोधियों के साथ खड़े हैं। उधर, भारत साधु समाज के संतों ने भी सनातन के खिलाफ बोलने वाले नेताओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए ऐसे नेताओं पर देशद्रोह के मुकदमे के साथ ऐसी पार्टियों को बैन करने की मांग की, जो ऐसे नेताओं को संरक्षण देती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रियंका गांधी के राजनीतिक गुरु स्वामी प्रमोद कृष्णम ने भारत साधु समाज के संतों से भी मुलाकात की। भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ऋषिस्वरानंद महाराज ने कहा, सनातन धर्म का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे लिखे जाए और जो राजनीतिक दल ऐसे नेताओं का समर्थन या संरक्षण देते हो उन पर बैन लगा देना चाहिए।

Loading

About The Author


Spread the love