January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सनातन पर हमला करने वाले मिट गए : बृजेश पाठक

Spread the love

हरिहर आश्रम में चल रहे दिव्या आध्यात्मिक महोत्सव में बोले यूपी के डिप्टी सीएम

कहा, कोरोना कल में सनातन ने दुनिया को दिखा दिया कि वह सबसे आगे है

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। सनातन धर्म पर हमला करने वाले मिट गए। आजकल सनातन को गालियां देने का एक रिवाज चल पड़ा है, जो उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में जारी है, लेकिन सनातन की पताका आज विश्वभर में फहरा रही है।

मंगलवार को उपरोक्त उद्गार हरिहर आश्रम में चल रहे दिव्या आध्यात्मिक महोत्सव को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही। कहा, कोरोना काल में सनातन ने दुनिया को दिखा दिया कि वह सबसे आगे है। कहा, जब कोरोना काल में दुनिया के लोग प्राणों लिए तड़प रहे थे, तब भारत ने वैक्सीन तैयार कर सभी को जीवनदान भी दिया।

उन्होंने कहा, केवल देश के लोगों कोरोना से ही नहीं बचाया, बल्कि दुनियाभर के 100 से अधिक देशों को वैक्सीन देकर बता दिया कि सनातन वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से कार्य करता है। कहा, जो लोग सनातन पर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, उन तत्वों की घोर निंदा करता हूं।

मालिनी अवस्थी के सुरों का भी चला जादू

उधर, मंगलवार को देर शाम आश्रम में स्वरांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात लोकगायिका और पदमश्री मालिनी अवस्थी ने अपने सुरों के जादू से लोगों को झूमने को विवश कर दिया। उन्होंने अपने कई लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति से महफिल में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत कई हस्तियां भी मौजूद थी।

Loading

About The Author


Spread the love