December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

समकालीन ऋषि-मुनियों के गुरु थे दक्ष प्रजापति

Spread the love

प्रजापति समाज ने धूमधाम से मनाई दक्ष प्रजापति की जयंती

दून के कुम्हार मंडी स्थित शिव पार्वती मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रम

देहरादून। भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र धरती के प्रथम राजा दक्ष प्रजापति की जयंती शिव पार्वती कुमार पंचायती मंदिर कुम्हार मंडी में रविवार को धूमधाम से मनाई गई, जिसमे बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी की।

सुबह महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और संस्था के संरक्षक रामसिंह प्रजापति, विशिष्ट अतिथि पछवादून उपाध्यक्ष श्रीपाल प्रजापति, रामपाल प्रजेश, जम्मू कश्मीर के साम्बा से आए मोहनलाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति ने दक्ष प्रजापति के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर प्रजापति सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजकुमार दक्ष ने समाज के लोगों से एकजुट होने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। समारोह का संचालन करते हुए एडवोकेट चंद्रपाल सिंह प्रजापति दक्ष प्रजापति की महिमा का वर्णन करते हुए कहा, वह तमाम समकालीन ऋषि मुनियों के गुरु थे, इसलिए प्रत्येक वर्ष आषाढ़ की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में उनकी जयंती देशभर में मनाई जाती है।

कहा, यह परंपरा सतयुग से आज तक चली आ रही है। कहा, सृष्टि सृजन के बाद भगवान ब्रह्मा ने उनको सृष्टि को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी। उनकी राजधानी कनखल (वर्तमान में हरिद्वार) थी। भगवान शिव उनके दामाद थे। आज भी किसी भी धार्मिक कार्यक्रम हवन, यज्ञ, पूजन और विवाह आदि में उनका नाम लिया जाता है। उधर, महिला मंडली ने भजन कीर्तनों द्वारा प्रभु के गुणगान किए। साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

ये रहे मौजूद

संस्था के सचिव सुमित प्रजापति, परवादून सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, ललित वर्मा, भाजपा नेत्री पुष्पा प्रजापति, अशोक प्रजापति, विनय प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, राजीव प्रजापति, कृपाल प्रजापति, भृगुनाथ पंडित, संदीप कुमार प्रजापति, चंद्रपाल आर्य, सत्यवीर खोरीवाल, बाबू सिंह, धर्मेंद्र प्रजापति, एडवोकेट किशोर सिंह, महाकाल सेवा समिति से रोशन राणा, गौरव जैन, आयुष जैन, संत कृपाल विभूनाथ, प्रचार मंत्री संदीप, विशेष सेवा सुमित प्रजापति, मोना, विनय कश्यप, प्रियांशु, मयूर, नमन प्रजापति आदि।

Loading

About The Author


Spread the love