बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र स्थित मां यमुना के मायके खरशाली गांव के समेश्वर देवता शनिदेव महाराज के कपाट रविवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद चार माह के लिए बंद कर दिए गए। अब आगामी वर्ष 14 अप्रैल को बैसाखी पर्व पर कपाट खोले जाएंगे।
मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित समेश्वर देवता शनिदेव महाराज के कपाट बंद करने की तैयारियां रविवार सुबह से शुरू हो गई थीं। यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के 12 गांवों के आराध्य देव समेश्वर मां यमुना के भाई शनिदेव के कपाट चार माह के लिए बंद किए जाते हैं। इस मौके पर गीठ पट्टी के 12 गांवों के अलावा बड़कोट क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।




समेश्वर शनिदेव महाराज की डोली कपाट बंद से पूर्व मौजूद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए और शनि मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान शनिदेव समेश्वर महाराज मंदिर परिसर में चटख धूप में श्रद्धालु बैठे रहे। उधर, समेश्वर शनिदेव महाराज मंदिर समिति के सचिव सूरज तोमर ने बताया, अब मंदिर के कपाट चार माह बाद बैसाखी पर्व पर खोले जाएंगे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश