May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सर्वश्रेष्ठ प्रवक्ताओं में भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी अव्वल

Spread the love

टॉप टेन में भाजपा के पांच, कांग्रेस के तीन और आम आदमी पार्टी के दो प्रवक्ता शामिल

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। ई4एम पार्टी स्पोक्सपर्सन 50 के दूसरे संस्करण में भाजपा के मुखर प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने बाजी मार ली, डॉ त्रिवेदी लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ प्रवक्ता चुने गए।

कांग्रेस के प्रवक्ताओं को चौथा, पांचवां और सातवां स्थान दिया गया। इस सूची में टॉप टेन में भारतीय जनता पार्टी के पांच प्रवक्ताओं ने स्थान बनाया, जबकि कांग्रेस पार्टी के तीन प्रवक्ताओं को स्थान दिया गया है। रविवार को हुए एक समारोह में इन प्रवक्ताओं का चयन किया गया।

शीर्ष 10 प्रवक्ताओं में दूसरे नंबर पर भाजपा के डॉक्टर संबित पात्रा, तीसरे स्थान पर भाजपा के ही गौरव भाटिया, नौवें स्थान पर भाजपा के जफर इस्लाम और 10वें नंबर पर भाजपा की ही साजिया इल्मी शामिल हैं।

उधर कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी सिंह चौथे स्थान पर, पवन खेड़ा पांचवें स्थान पर और सुप्रिया श्रीनेत सातवें स्थान पर रहीं, जबकि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा छठवें स्थान पर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आठवें स्थान पर रहे।

Loading

About The Author


Spread the love