बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शुक्रवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कर्णप्रयाग के नगर पालिका सुभाषनगर और बहुगुणानगर में भू-धंसाव प्रभावित मकानों का जायजा लेकर प्रभावितों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।



इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भू-धंसाव प्रभावित बहुगुणानगर की भी जानकारी ली। बहुगुणानगर और सुभाषनगर में 38 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। चमोली भ्रमण पर आए सांसद बलूनी ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और सुभाषनगर में कुछ घरों का निरीक्षण भी किया। पीड़ितों ने कहा, सभी घरों को छोड़कर दूसरी जगह किराए पर रहने को मजबूर हैं।
कहा, सरकार से मुआवजा हेतु अनुरोध कर रहे हैं। कहा, जोशीमठ की तर्ज पर विस्थापन एवं पुनर्वास नीति हमारे लिए भी बनाई जानी चाहिए। सांसद ने प्रभावितों को मुआवजा एवं अन्य कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सांसद का स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हरीश चमोली, नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, आशीष थपलियाल, विनोद नेगी आदि थे।
More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश