बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक बीच-बीच में आए व्यवधानों के बावजूद छह मीटर लंबे चार पाइपों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अमेरिकी ऑगर मशीन से पहुंचा दिया गया है।
सुबह ड्रिलिंग के समय एक बोल्डर मशीन के आगे आ गया था। इस रुकावट को दूर कर चौथा पाइप भी डाल दिया गया और पांचवें को डालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अमेरिकी ऑगर मशीन से 900 एमएम व्यास के करीब करीब 10 से 12 पाइप डाले जाने हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार शाम तक ही सुरंग के अंदर फंसे मजदूर बाहर आ सकते हैं।
उधर, बैकअप के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से एक और मशीन मंगवाई जा रही है, जिससे वर्तमान में काम कर रही मशीन में किसी भी तरह की खराबी आने पर दूसरी मशीन का इस्तेमाल किया जा सके।
मशीन में आई तकनीकी खराबी, ड्रिलिंग रुकी
अमेरिकी ऑगर मशीन में शुक्रवार शाम को तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से मशीन आगे नहीं बढ़ पा रही है, क्योंकि मशीन ऊपर उठ रही और मशीन का बेयरिंग भी खराब हो रहा है। इस समय एंकर लगाकर मशीन को प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा है।
पुलिस, आपदा मोचन बलों ने की मॉक ड्रिल
टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद के बीच पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों व अन्य बलों द्वारा श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने व जरूरत पडने पर अन्य आपातकालीन कवायदों का मॉक ड्रिल किया।

झारखंड से अफसरों की टीम भी पहुंची
झारखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम को टनल में फंसे राज्य के 15 मजदूरों की कुशलक्षेम जानने के लिए भेजा है। पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा राहत एवं बचाव हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इस आपदा के प्रबंधन और रेस्क्यू कार्य हेतु मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश