मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हल्द्वानी के बनभूलपूरा क्षेत्र हुए बवाल के बाद हिंसा की जानकारी साझा किया
कैबिनेट मंत्री ने पुलिसकर्मियों, पीआरडी जवानों, पत्रकारों और अन्य लोगों का अस्पताल में जाकर जाना कुशल क्षेम
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मूल्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को हल्द्वानी का दौरा कर पीड़ितों से मिले और उनका कुशलक्षेम पूछा। उधर, सुबह मुख्यमंत्री ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को जानकारी दी।


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बनभूलपूरा क्षेत्र पहुंचीं और बृहस्पतिवार को अवैध अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान हुई हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों, पीआरडी जवानों, मीडिया कर्मियों और अन्य पीड़ितों का अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। मंत्री आर्या ने पीआरडी के घायल जवानों के लिए उनकी आर्थिक मदद का एलान किया।
उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी की हर संभव मदद की जाएगी। कहा, घायल पीआरडी जवानों को लेकर विभागीय स्तर पर आर्थिक मदद की जाएगी। कहा, धामी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के लिए जानी जाती है। कहा, दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री ने जनपद के बड़े अफसरों के साथ भी बैठक कर हल्द्वानी शहर की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने जिला और पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि लॉ एंड ऑर्डर व जीरो टॉलरेंस और की नीति पर काम करें और भविष्य में आप एक ऐसी नजीर पेश करें कि कोई व्यक्ति इस प्रकार का कुकृत्य करने के बारे में सोचे भी ना। बैठक में डीएम वंदना, डीआईजी योगेंद्र रावत, एसएसपी प्रहलाद मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित कई अफसर मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश