January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम धामी ने यूसीसी पर बने गीत का किया विमोचन

Spread the love

हिंदी में तैयार गीत से यूसीसी के लाभ और लोगों पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास में समान नागरिक संहिता पर हिंदी में बने गीत आ रहा यूसीसी का विमोचन किया।

हिंदी में भूपेंद्र बसेड़ा द्वारा लिखे और गाए गए गीत कोराकेश भट्ट ने संगीतबद्ध किया है। गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका ओम तरोनी एवं ललित जोशी ने निभाई है। गीत के माध्यम से यूसीसी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। धामी ने गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी। इस मौके पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थीं।

Loading

About The Author


Spread the love