नई दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंच कर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के संबंध में चर्चा की।


रेल मंत्री अश्विनी से मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार को लेकर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण को जल्द मंजूरी प्रदान करने का अनुरोध किया। इसके अलावा अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू करने का भी अनुरोध किया।
इसके अलावा दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का और जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का दोबारा परिचालन करने एवं टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बाला जी तक नई रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। कहा, रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों के लिए यातायात सुगम होगा। साथ ही पर्यटन प्रमुख राज्य होने से प्रदेश की आर्थिकी भी सशक्त होगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश