January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम से मिले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

सूत्रों के मुताबिक, शाहनवाज ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री धामी से कई मसलों पर विस्तार से चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि वैसे तो दोनों के बीच यह शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की पांचों लोकसभा का फीड बैक भी लेना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि शाहनवाज पार्टी के खास मिशन के चलते मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश की नब्ज टटोली है।

Loading

About The Author


Spread the love