December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

सीडीएस से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Spread the love

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से हल्द्वानी में सेना अस्पताल खोलने का किया अनुरोध

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से शिष्टाचार भेंट कर कई मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस अनिल चौहान से देहरादून में सेना अस्पताल की भांति हल्द्वानी में सेना अस्पताल खोलने और दून के सेना अस्पताल में कॉर्डियोलोजिस्ट एवं नेफ्रोलाजिस्ट की तैनाती करने का आग्रह किया, ताकि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिल सके।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश में आवश्यकतानुसार अन्य जगहों पर भी सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस पालिक्लीनिक खोलने हेतु अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त जोशी ने सैनिक बहुल प्रदेश के नाते उत्तराखंड के अन्य स्थानों पर भी सैनिक स्कूल खोलने और हल्द्वानी में वार विडो गर्ल्स एंड बॉयज हॉस्टल के निर्माण का भी अनुरोध किया।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति से संबंधित भी चर्चा की। सीडीएस अनिल चौहान ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सेना की ओर से सकारात्मक आश्वासन देते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Loading

About The Author


Spread the love