परिवार संग टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर रुद्राभिषेक किया और यज्ञ में आहुतियां डाली
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्री राम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पर पत्नी गीता धामी और परिवार के लोगों संग रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया।
इसके बाद परिवार के साथ टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर रुद्राभिषेक किया और यज्ञ में आहुति डाली। सीएम धामी ने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा भी की। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्रीराम मंदिर के रूप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है।





कहा, 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य और दिव्य महोत्सव का हम सब साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हैं। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चारों दिशाओं में आनंद, उत्साह तथा उल्लास है। संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है। उन्होंने प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों को साफ़ सुथरा रखने तथा इस पावन अवसर को पर्व की भाँति मनाने का आह्वान किया।





उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील की। इस दिव्य अवसर पर उन्होंने प्रभु रामजी से प्रदेशवासियों के मंगल एवं पूरे विश्व में रह रहे सनातनियों के कल्याण की कामना की।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश