अपने आवास में शासन के अफसरों की बैठक ले दिए कई निर्देश
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने आवास पर शासन के बड़े अफसरों की बैठक लेकर उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास टनल हादसे के रेस्क्यू कार्य में समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और राहत एवं बचाव के कार्यों में लगी एजेंसियों से भी अपडेट लिया। मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि मौके पर तैनात जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्य कर रही एजेंसियों से निरंतर समन्वय बनाकर रखें।
कहा, राहत सामग्री की किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, एडीजी एपी अंशुमन, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव जेसी कांडपाल उपस्थित थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश