January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सूबे के पांच सौ कोच राज्य में ढाई हजार मेडलिस्ट तैयार करेंगे : रेखा आर्या

Spread the love

बोलीं खेल मंत्री, सभी अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर करें त्वरित कार्य, फाइलें लंबित नहीं रहें

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बृहस्पतिवार को खेल निदेशालय में विभागीय अफसरों के साथ प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल और मुख्यमंत्री की घोषणाओं के संबंध में बैठक लेकर कई निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से राष्ट्रीय खेलों के खेल मैदानों के निर्माण और अवस्थापना के बारे में जानकारी ली।कहा, राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिलना राज्य के लिए खुशी की बात है। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा, जो भी निर्माण कार्य अवशेष रह गए हैं, उन्हें तय समय पर उच्च गुणवत्ता संग पूरा करा लिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को जो अधूरे है, उन्हें जल्द पूरा करने के लिए कहा। साथ ही निर्णय लिया गया कि राज्य में कार्यरत 500 कोच पांच-पांच मेडलिस्ट को राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करेंगे। कहा, ऐसे में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने निखर कर आएगी और हम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, अतिरिक्त निदेशक अजय अग्रवाल, प्राचार्य राजेश ममगाईं आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love