पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला को भी मिला प्रथम स्थान, भारत सरकार ने दिया पुरस्कार
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अव्वल आने पर नगर निगम देहरादून और पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला को भारत सरकार ने पुरस्कार दिया। पुरस्कार दोनों निकायों के अफसरों को महापौर और अध्यक्ष की मौजूदगी में दिया गया।
प्रदेश के विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, नगर निगम देहरादून को राज्य के नगर निगम की श्रेणी में क्लीन सिटी के रूप में प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि नॉर्थ जोन में 68वीं रैंक हासिल हुई है। बताया, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम देहरादून को नॉर्थ जोन में 69वीं रैंक मिली थी, इस वर्ष नगर निगम देहरादून ने अपनी रैंक में सुधार किया है।
बताया, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला को राज्य की नगर पालिकाओं की श्रेणी में क्लीन सिटी के रूप में प्रथम स्थान मिला है। बताया, पिछले वर्ष भी नगर पालिका मुनिकीरेती को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय पुरस्कार निकायों के प्रदर्शन जैसे घरों से नियमित कूड़ा उठान, कूड़ा निस्तारण, रात्रिकाल में सफाई व्यवस्था, निकाय क्षेत्र के अंतर्गत शौचालयों की सफाई, पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा आदि के मानकों के आधार परm दिया जाता है।
इस मौके पर निवर्तमान महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार, अधीक्षण अभियंता शहरी विकास निदेशालय रवि पांडेय, सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी, अधिशासी अभियंता मुनिकीरेती तनवीर मारवाह, मनोज बिष्ट, दीपक कुमार, नरेश, रंजीत सिंह, दिग्विजय सेमवाल आदि रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश